लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
स्वर्गीय मंजू देवी बाफना की पुण्य स्मृति में बाफना परिवार का रहा सहयोग
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भीलवाड़ा स्थित दादाबाड़ी जैन मंदिर प्रांगण में श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल के तत्वावधान में कबूतरों को अनाज डालने का जीवदया सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष मधु मेडतवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदना का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल की संरक्षिकाएं बसंता डांगी और सुनीता पीपाड़ा ने कहा कि “जीवदया ही सच्ची पूजा है, हर प्राणी में भगवान का वास है।” उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहानुभूति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को सशक्त करना है।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय मंजू देवी बाफना की पुण्य स्मृति में किया गया, जिसमें सुंदरलाल बाफना, संदीप बाफना, प्रदीप बाफना और शोभित बाफना परिवार का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी सदस्यों ने नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंजू पीपाड़ा, इंदिरा डांगी, नीलू पानगढ़िया, सुशीला चपलोत, ज्योति पोखरणा, विमला देवी खमेसरा, अर्पिता खमेसरा, शांता देवी बाफना, पारस देवी बाफना, नेमा बाफना, पिंकी कोठारी, सीमा बाफना, सविता बाबेल, शीतल डांगी, सरिता चौधरी, रजनी डोसी, मैना लोढ़ा, ऋषिका खमेसरा, रचना पोखरणा, चंचल कोठारी सहित मंडल की बहनें उपस्थित रहीं।
मंत्री मधु लोढ़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में नीलू पानगढ़िया द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
