लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
पुलिस ने गत दिनों खेड़ा हाथीभाटा शिवमन्दिर में हुई चोरी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि गत 6 अक्टूबर को खेड़ा हाथीभाटा शिवमन्दिर कमेटी के एक सदस्य द्वारा मंदिर के दानपात्र एवं अन्य सामान चुरा लेजाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस पर पुलिस की एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई।तकनीकी साधनों तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।13 अक्टूबर को पुलिस ने मनराज पुत्र रतनलाल मीणा निवासी बालागढ़ थाना नगरफोर्ट, तथा अक्षय पुत्र गुड्डू मोची निवासी जेल पोस्ट गुराई थाना नगरफोर्ट को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई नकदी, एक देसी घी से भरा पीपा तथा चोरी में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायालय में पेश किया जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
