लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां – कस्बे के सियाराम धाम परिसर में शनिवार को भगवान शनिदेव के मंदिर में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। महामंडलेश्वर संतदास जी महाराज एवं महंत राधादास जी त्यागी महाराज के सान्निध्य में शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना हुई और खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।
शनिवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे और देर शाम तक दर्शन जारी रहे। भक्तों ने मत्था टेककर अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और कष्ट निवारण की कामना की।
पूजन के दौरान भगवान शनिदेव को काला उड़द, काले तिल और तेल अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ रही, जबकि भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।