लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओम प्रकाश सैनी।
सीकर (लोसल)। धोद विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा गांव के मुख्य चौक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने समारोह में शिरकत की और प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के भारतीय संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं
गांव के लोगों ने इस मौके पर सीकर रोड पर जलभराव की समस्या और सीकर-डीडवाना रोड निर्माण की मांग भी मंत्रियों व विधायक के समक्ष रखी।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व संगठन
इस कार्यक्रम में अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष भजन लाल रोलन, भाजपा नेता ओमप्रकाश बिजारणिया, सरपंच रतनी देवी, सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और सोसायटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
