Home education सेवानिवृत्त शिक्षिका ने बालिकाओं के लिए शौचालय कॉम्पलेक्स भेंट किया

सेवानिवृत्त शिक्षिका ने बालिकाओं के लिए शौचालय कॉम्पलेक्स भेंट किया

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, रियांबड़ी। उपखंड क्षेत्र के किला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षिका तुहीना प्रकाश शर्मा ने बालिकाओं के लिए लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण कर समाज में स्वच्छता और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शुभारंभ समारोह में विद्यालय स्टाफ ने तुहीना मैडम का पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मान किया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रहलादराम बालोटिया ने बताया कि तुहीना प्रकाश शर्मा का विद्यालय से गहरा लगाव है। उन्होंने पूर्व में भी कक्षा-कक्षों के लिए अलमारियाँ, छात्राओं को ट्रैक सूट, डम्बल्स, लेजियम तथा फर्नीचर जैसी आवश्यक सामग्री विद्यालय को भेंट की है। उनके योगदान को बालिकाओं की शिक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर चक्रवर्ती लखावत, सन्तोष सिंघाटिया, रामनिवास हुड्डा, कैलाशचन्द्र जाट, रामेश्वरलाल प्रजापति, किशोरकुमार, सुनील फगेड़िया, रविन्द्र कुमार, मोहनलाल गुर्जर, रविकुमार मीना, चेनाराम बडियार, नाथूलाल, मुकेशकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय जनों ने तुहीना मैडम के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा के साथ स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version