Home crime सीकर में नंदी हत्या, आरोपियों को गांव में जुलूस के साथ लाया...

सीकर में नंदी हत्या, आरोपियों को गांव में जुलूस के साथ लाया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सीकर।
बीते बुधवार को सीकर जिले के नेछवा उपखंड में हुई नंदी (सांड) हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों प्रेमचंद बावरी और शिवराज के सिर मुंडवाकर और गाउन पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ स्थानीय गौसेवक और शिव मठ धाम आश्रम के संत महावीर महाराज भी मौजूद रहे। जुलूस में गौसेवकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर नारेबाजी की।

घटना का विवरण

घटना बीते बुधवार को हुई थी, जब नेछवा इलाके में एक बोलेरो गाड़ी ने नंदी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कार चालक प्रेमचंद बावरी, शिवराज और दो अन्य लोग शामिल थे, जो घटना के बाद फरार हो गए थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नेछवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version