Home business news स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण की ओर एक सशक्त कदम

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण की ओर एक सशक्त कदम

0
स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी – 2025
 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर, ।लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी – 2025 का भव्य आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम, जयपुर में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने हुनर और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें।
यह प्रदर्शनी वर्ष 2021 से लगातार आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत मात्र एक इकाई और 30 महिला उद्यमियों से हुई थी, जो आज बढ़कर चार महिला इकाइयों और 800 से अधिक उद्यमी महिलाओं तक पहुँच चुकी है।
प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएँ:
उद्घाटन राजस्थान की  उपमुख्यमंत्री प्रिंसेस दीया जी के करकमलों से।लगभग 80 स्टॉल्स – जिनमें हैंडिक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, गृह सज्जा व खाद्य उत्पाद प्रदर्शित होंगे। महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विशेष पैनल डिस्कशन। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिनमें राजस्थान की लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। लगभग 4,000–5,000 आगंतुकों की उपस्थिति की संभावना।
स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी – 2025 केवल व्यावसायिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version