Home latest सतपक्ष पत्रकार मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन

सतपक्ष पत्रकार मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पत्रकार संगठन सतपक्ष पत्रकार मंच की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्रकार हितों से जुड़ा एक आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में 2013 की विज्ञापन दरों में वृद्धि करने, प्रिंट मीडिया से जुड़े समाचार संस्थानों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 6 लाख रूपए तक के अनिवार्य विज्ञापन देने, पत्रकार सुरक्षा कानून के यथाशीघ्र निर्माण, जयपुर के पत्रकारों की बहुप्रतिक्षीत श्पत्रकार आवास योजना के त्वरित क्रियांवयन, वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली सम्मान राशि को 15000 से बढ़ाकर 25000 करने, राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के आवेदन पत्र से 10 साल के अधिस्वीकरण की अनुचित शर्त को हटाने अधिस्वीकृत व स्वतंत्र पत्रकार की तर्ज पर श्पंजीकृत पत्रकारश् नाम की एक नई श्रेणी सृजित करने, मीडिया कौंसिल के गठन, पत्रकारों को सर्किट हाउस एवं राजस्थान हाउस में ठहरने की सुविधा प्रदान करने एवं मार्च 2020 से बंद रेल यात्रा रिआयत के संदर्भ में भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय को राजस्थान सरकार की ओर से अनुरोध पत्र भिजवाने जैसी मांगों को रखा गया है। सतपक्ष पत्रकार मंच के अध्यक्ष अनिल यादव एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि ज्ञापन में दर्ज मांगों के संदर्भ में सतपक्ष पत्रकार मंच द्वारा पहले भी सूचना एवं जन सम्पर्क आयुक्त महोदय से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आयुक्त महोदय को सौंपे गए ज्ञापन में से एक मांग जो कि राजस्थान जर्नलिस्ट हैल्थ स्कीमश् से जुड़ी हुई थी वो पूरी हो चुकी है, जिसके लिए सतपक्ष पत्रकार मंच मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्य सरकार का आभार प्रकट करता है। सतपक्ष पत्रकार मंच के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेने का प्रयास किया जा रहा है, मुख्यमंत्री की ओर से समय मिलते ही उक्त ज्ञापन की मूल प्रति व्यक्तिगत रूप से भी मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी तथा ज्ञापन के समस्त बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version