Home latest संविधान भारतीय संस्कृति की आधार शिला : न्यायमूर्ति गोवर्धन बाड़दार

संविधान भारतीय संस्कृति की आधार शिला : न्यायमूर्ति गोवर्धन बाड़दार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चौमू। अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रांत की चौमू न्यायालय इकाई के तत्वावधान में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 34वाँ स्थापना दिवस समारोह चौमू बार परिसर में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय एवं आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति गोवर्धन बाड़दार ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता परिषद न्याय और राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने अधिवक्ताओं से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और कहा कि भारत का संविधान भारतीय संस्कृति की नींव पर आधारित है। उन्होंने बताया कि परिषद के प्रयासों से न्यायालय परिसरों में महिलाओं के बैठने की व्यवस्था सहित अनेक सुविधाओं का विकास हो रहा है।

न्यायमूर्ति बाड़दार ने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे न्यायिक कार्य के साथ-साथ समाज और देश के उत्थान में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

क्षेत्रीय मंत्री कमल परसवाल ने कहा कि चौमू इकाई का यह पहला आयोजन होते हुए भी अधिवक्ताओं का उत्साह परिषद के भविष्य की मजबूती का प्रमाण है। वहीं प्रांत अध्यक्ष प्यारे लाल ने अधिवक्ताओं को सेवा और विधि ज्ञान के प्रसार के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत महामंत्री अभिषेक सिंह ने किया और अंत में इकाई अध्यक्ष संदीप कुमार पारीक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्णन पारीक, हरफूल चौधरी, प्रांत मंत्री जितेंद्र बिजावत, पिंकी जांगिड़, विनोद शर्मा, पालावत सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version