Home politics सांसद मंजू शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा -रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने...

सांसद मंजू शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा -रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सांसद खेल महोत्सव :-

जयपुर । सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा, खेल विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सांसद मंजू शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव के लिए अब तक हुए रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
देश के पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ‘खेलोगे तो खिलोगे, फिट इंडिया, हिट इंडिया’… उनकी इसी थीम पर चलते हुए हमें खेल इस तरह कराने है कि लोगों में खेलो के प्रति जागरूकता पैदा हो। एक भी व्यक्ति खेल से अछूता न रहे इसलिए खेलमहोत्सव में पारंपरिक खेल जैसे मटकी दौड़, नींबू चम्मच रेस, खोखो, कब्बडी, मलखंभ, रुमाल झपट्टा जैसे खेल भी कराए जाएंगे।
उदघाटन sms स्टेडियम में
सांसद खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नवम्बर के पहले सप्ताह में सवाई मानसिंह स्टेडियम में करेंगे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version