लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पांच स्थानों पर हुई प्रतियोगिताएं
विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
– बालिकाओं ने कबड्डी और एथलेटिक्स में किया शानदार प्रदर्शन
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” फिट इंडिया, हिट इंडिया” की थीम पर हो रहे ‘सांसद खेल महोत्सव’ में बुधवार को शहर में पांच स्थानों पर कब्बडी, क्रिकेट और एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताए हुई। इनमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और जुनून के साथ भाग लिया।
चौगान स्टेडियम पर विधायक बाल मुकुन्दाचार्य ने क्रिकेट खेल कर नवीन खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्द्धन किया। कब्बडी में बालिकाओं ने जोश जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।आज इन इ इन जगहों पर हुई प्रतियोगिताएं
चौगान स्टेडियम, गणपति नगर रेलवे स्टेडियम, भवानी निकेतन खेल मैदान, राजस्थान विश्वविद्यालय खेल मैदान और जानकीदेवी स्कूल प्रतापनगर सांगानेर।

जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि इस खेल महोत्सव में 10 से लेकर 60 साल के लोग विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इसमें वार्ड स्तर पर मौजूद ऐसी खेल प्रतिभाएँ जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला, उन्हें तलाश कर आगे बढ़ाया जाएगा