लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अलवर, (संजीव बंसल): भरतपुर सांसद संजना जाटव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के कठूमर ब्लॉक में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने एक दिवसीय उपवास और धरना में शामिल होकर मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ अपना विरोध जताया।
कार्यक्रम में कठूमर विधानसभा के शहर और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी एवं डीसीसी सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, युवा एवं महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संजना जाटव ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास आमजन के अधिकारों के खिलाफ हैं। कांग्रेस पार्टी मजदूरों और ग्रामीण जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मनरेगा के महत्व पर जोर देते हुए इस आंदोलन का समर्थन किया।