Home latest समाज सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य: डॉ. दौलत राम माल्या

समाज सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य: डॉ. दौलत राम माल्या

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

बॉक्स एफएम के विशेष साक्षात्कार में साझा किए संघर्ष, सेवा और भविष्य की योजनाएं

जयपुर। प्रख्यात वास्तुकार, समाजसेवी एवं समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या ने कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने से मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए धन से अधिक सेवा-भाव और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है।

बॉक्स एफएम पर प्रसारित विशेष साक्षात्कार में डॉ. माल्या ने अपने जीवन के संघर्ष, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका जन्म जयपुर के निकट एक साधारण ग्रामीण परिवार में हुआ। संत निरंकारी मिशन से जुड़े पारिवारिक वातावरण से उन्हें बचपन से ही सेवा और मानवता के संस्कार मिले। आर्थिक कठिनाइयों के बीच पढ़ाई के दौरान उन्होंने ईंट-भट्टों पर भी काम किया, लेकिन परिस्थितियों के आगे कभी हार नहीं मानी।

जरुरतमंदों की मदद सबसे बड़ा धर्म

उन्होंने बताया कि संघर्षों ने ही उन्हें समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इसी उद्देश्य से उन्होंने समर्पण संस्था की स्थापना की, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, वस्त्र बैंक, राशन सहायता, चिकित्सा सहयोग और आपदा राहत जैसे अनेक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. माल्या ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का उद्देश्य पहचानना चाहिए। उन्होंने जापानी अवधारणा ‘इकिगाई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने उद्देश्य के साथ कार्य करता है, तभी जीवन सार्थक बनता है।

वास्तुकला पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि केवल भवन बनाना पर्याप्त नहीं है। उसमें अपनापन, प्रेम और मानवीय संवेदनाएं हों, तभी वह मकान से घर बनता है। उन्होंने कहा कि वास्तुशास्त्र का अपना महत्व है, लेकिन सकारात्मक सोच और जीवन की परिस्थितियों को स्वीकार करने की क्षमता अधिक महत्वपूर्ण है।

‘दादा-पोता निवास’

साक्षात्कार में उन्होंने समर्पण संस्था की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘दादा-पोता निवास’ की भी जानकारी दी। इस परियोजना के तहत अनाथ बच्चों और अकेले रह रहे बुजुर्गों को एक ही परिसर में रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पुस्तकालय, वाचनालय, प्रशिक्षण केंद्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि युवा आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ सकें, उन्होंने बताया कि संस्था की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है। संस्था को मिलने वाले प्रत्येक दान और उसके उपयोग का पूरा विवरण सदस्यों के साथ साझा किया जाता है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

शिक्षा सहायता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. माल्या ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित 108 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को करीब सात लाख रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव उनकी शिक्षा में बाधा न बने।

युवाओं से उन्होंने सामाजिक कार्यों और स्वयंसेवा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल दूसरों की मदद का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी रास्ता है।

इस अवसर पर बॉक्स एफएम के सीईओ मुकुल गोस्वामी ने डॉ. दौलतराम माल्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं डॉ. माल्या ने बॉक्स एफएम की पूरी टीम, विशेष रूप से आरजे रविन्द्र, आरजे हिमांशु,आरजे शीरीन और आरजे ईशी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और जनजागरूकता फैलाने में बॉक्स एफ एम डिजिटल रेडियो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Previous articleIND vs ENG पहला टी20: बारिश बनी विलेन, भारत-इंग्लैंड का मुकाबला रद्द
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version