Home latest सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में...

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई प्रदेश कार्यकारिणी में रामपाल चौधरी को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद भीलवाड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है।

पांसल निवासी रामपाल चौधरी वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के चलते उन्हें प्रदेश स्तर पर यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा देर रात घोषित नई कार्यकारिणी में चौधरी को शामिल किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान रामपाल चौधरी ने अकेले करीब 2500 युवाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। भीलवाड़ा जिले में स्थानीय विधायकों और जिलाध्यक्ष के बाद सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा।

संगठन ने उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन, युवाओं में प्रभाव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश की मुख्य टीम में स्थान दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह नियुक्ति मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।

प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि रामपाल चौधरी आगामी समय में भाजपा की युवा टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म और संगठनात्मक गतिविधियों में किस तरह मजबूत करेंगे।

नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद पांसल सहित पूरे जिले में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से रामपाल चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version