Home crime प्रेमिका के साथ न लौटने पर युवक ने थाने के सामने किया...

प्रेमिका के साथ न लौटने पर युवक ने थाने के सामने किया आत्महत्या का प्रयास

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। घाटोली थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के साथ जाने से इनकार किए जाने पर थाने के सामने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

अमित कुमार ने बताया कि बकानी थाना क्षेत्र निवासी मनीष बैरागी अपनी प्रेमिका को लेने के लिए घाटोली क्षेत्र के देवरी चंचल गांव पहुंचा था। उसकी प्रेमिका अपने जीजा के यहां आई हुई थी।

पुलिस के अनुसार युवक ने प्रेमिका से अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक सीधे घाटोली थाना पहुंचा और थाने के गेट के सामने आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलेरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की स्थिति में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version