Home accident रीको एरिया में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदा मिलने से...

रीको एरिया में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदा मिलने से बढ़ा रहस्य

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

हत्या या आत्महत्या को लेकर संशय, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पिंडवाड़ा/सिरोही

पिंडवाड़ा के रीको एरिया में एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कन्हैयालाल पुत्र देवाराम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास ही एक पेड़ पर फांसी का फंदा भी लटका हुआ मिला, जिसके बाद मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। हत्या या आत्महत्या को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद एक पत्थर पर लिखा संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि संदेश में चार व्यक्तियों को मारने भेजने जैसी बात लिखी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version