Home crime चिकित्सक से मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मुख्य...

चिकित्सक से मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/खींवसर | (प्रदीप कुमार डागा) खींवसर स्थित राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक के साथ मारपीट एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को आरोपियों ने राजकीय चिकित्सालय खींवसर में कार्यरत चिकित्सक के साथ मारपीट की तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरविंद एवं जितेन्द्र उर्फ जीतू को खींवसर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version