Home latest राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण, प्रो. ...

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण, प्रो. रावत ने दी शुभकामनाएं

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगटोक/जयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गंगटोक के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) रमेश कुमार रावत ने रविवार को लोक भवन में उनसे शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो. रावत ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का पारंपरिक सिक्किमी पटका एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रीय गान के चित्रयुक्त फ्रेम को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया।

प्रो. रावत ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम में जनहित, सुशासन और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर तैनात सेना के जवानों से कई बार मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों का लगातार दौरा कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के प्रयासों से सैनिकों के कल्याण से जुड़े कई कार्यों को गति मिली तथा शहीद जवानों की स्मृति में स्मारकों और प्रतिमाओं की स्थापना जैसी पहल भी की गई। इसके साथ ही राज्यपाल ने सिक्किम के जैविक कृषि मॉडल, लघु उद्योगों के प्रोत्साहन और आम जनता से सीधे संवाद को भी विशेष महत्व दिया।

प्रो. रावत ने बताया कि राज्यपाल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का सिक्किम आगमन भी राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की सहज कार्यशैली और जनसंपर्क के कारण वे सिक्किम की जनता के बीच “ओम जी भाई साहब” के नाम से लोकप्रिय हो चुके हैं।

प्रो. रमेश कुमार रावत ने राज्यपाल के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में सिक्किम के निरंतर विकास और प्रगति की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version