Home latest राज्य मंसूरी विकास बोर्ड के गठन की मांग .

राज्य मंसूरी विकास बोर्ड के गठन की मांग .

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

शाहपुरा।  राजस्थान में मंसूरी समाज मैं पत्र लिखकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मंसूरी विकास बोर्ड के गठन की मांग की । राजस्थान में मंसूरी समाज का मुख्य व्यवसाय रजाई गद्दे बनाना तेल घाणी, एवं मजदूरी करना रहा है समाज शैक्षणिक आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है आजादी के बाद समाज का काफी पिछड़ापन हुआ है और विशेष तौर से पिछले 15 से 20 सालों में मशीनीकरण और औद्योगिक इकाइयों से उक्त समाज का व्यावसायिक धंधा संपूर्ण चौपट हो गया और आज यह समाज भारी बेरोजगारी की मार झेल रहा है राज्य सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में पिछड़े हुए अनेक समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए और राज्य सरकार द्वारा अनेक पिछड़े हुए समाजों के उत्थान हेतु कल्याणकारी योजनाएं लागू करने हेतु उक्त समाजों के लिए विकास बोर्ड, वीर तेजाजी बोर्ड देवनारायण बोर्ड, रजत कला कल्याण बोर्ड केश कला बोर्ड, के साथ-साथ अनेक बोर्ड बनाए हैं और उन समाजों के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा कल्याणकारी कार्य किया, उसी के समान राजस्थान का संपूर्ण मंसूरी समाज भी लगातार पिछले 10 वर्षों से मंसूरी विकास बोर्ड के गठन करवाए जाने की राजस्थान के सरकार से लिखित में मांग करता आया है और संपूर्ण राजस्थान के सभी जिलों से जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञ्यापन प्रेषित कर चुका है । मंसूरी समाज में जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम से भी मंसूरी बोर्ड के गठन की मांग की पत्र लिखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version