Home crime राजस्थान में RPSC के तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

राजस्थान में RPSC के तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

0
राजस्थान में RPSC को को मिले तीन मेंबर सत्येंद्र सिंह चौधरी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्यपाल  बागड़े की मंजूरी के बाद आरपीएससी (राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन) में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, रिटायर्ड आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार कलवार, और रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार बिस्सू को RPSC का सदस्य नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रभावी होंगी।
इन नियुक्तियों के साथ ही आयोग में विशेषज्ञता और प्रशासनिक अनुभव को संतुलित करते हुए नई कार्य प्रणाली और निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। उसके साथ यह भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता  की उम्मीद की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version