Home latest राज नर्सिंग होम गुर्जर की थड़ी पर लगाया निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच...

राज नर्सिंग होम गुर्जर की थड़ी पर लगाया निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।  गणतंत्र दिवस एवं नव वर्ष के उपलक्ष श्री श्याम सेवा समिति एवं सुभाष अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में  राज  नर्सिंग होम गुर्जर की थड़ी पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर लगाया गया।

शिविर संयोजक डॉक्टर आजाद सिंह जी ने बताया कि इस शिविर में डॉ संजीव गुप्ता ,डॉक्टर दीप शिखा अग्रवाल के द्वारा निशुल्क परामर्श एवं एक्सपर्ट डायग्नोस्टिक सेंटर जय करण  ,डॉ विकास ,राजेश जी गोयल,जसवंत ज के द्वारा निशुल्क  जांचे  की गई। डॉ  आजाद सिंह का आज जन्मदिन होने पर उन्हें सभी डॉक्टरो और जांच करने आए  मरीजों  ने  भी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिविर में करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई । शिविर में डॉ मुकेश गुप्ता,पवन  नटराज ,डॉ सागर सिंह, मुकेश सिंह, डॉ सुनील आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर आजाद सिंह को उनके जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और माला  पहनाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version