Home latest रासलीला में फूलों की होली,श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण पर की फूलों की बारिश

रासलीला में फूलों की होली,श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण पर की फूलों की बारिश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । देवीकुंड सागर स्थित कल्ला कोठी चल रही रासलीला के सातवें दिन फाग उत्सव का आयोजन हुआ। वृन्दावन से आए कलाकारों ने मंच पर बृज की प्रसिद्ध होली फाग महोत्सव का मनमोहक मंचन किया। फाग महोत्सव में राधा कृष्ण को फूलों की होली खेलाई गई। कैलाश आचार्य ने बताया इस आयोजन के लिए दो क्विंटल फूल मंगवाए गए थे। रासलीला में कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने राधा कृष्ण को फूलों की होली खिलाई।श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण पर फूलों की बारिश की। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधान में श्री कृष्ण ने राधा व गोपियों के साथ रास रचाया। मनमोहक नृत्य के साथ बरसाने की होली खेली गयी। भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश की। पूरा पंडाल राधे कृष्ण के जयकारे से से गूंज उठा। रासलीला में सप्ताह भर से कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, सुदामा मिलन, कंस वध सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।करपात्री स्वामी निरंजन देव तीर्थ कीर्ति प्रन्यास,राम लक्ष्मण भजनाश्रम के अधिष्ठाता दंडी स्वामी श्रीधरानंद जी सरस्वती ने श्रीमद्भागवत कथा व रासलीला के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं व इस आयोजन के प्रसार प्रचार के लिए बीकानेर के सभी मीडिया संस्थानों का आभार व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version