लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पत्रकार: सत्यनारायण सेन, गुरला
गुरलां/गंगापुर ।
प्रिंसिपल संशोधित सूची में नाम आने के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चावंडिया (ब्लॉक सहाड़ा) में नवरतन सेन ने सोमवार सुबह 10:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।
ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार की उपस्थिति
कार्यभार ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व भामाशाह उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं—
-
लक्ष्मी चैन ग्रुप के भामाशाह सुरेश मेहता, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव ,पूर्व जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि रामलाल ,चावंडिया सरपंच रूपलाल कुमावत, आरपी बालशंकर दाधीच, निवर्तमान प्रधानाचार्य अशोक पंचोली, विजय सिंह, बालूराम कुमावत, अवधेश त्रिवेदी, बाबूलाल, समरसिंह, विष्णु शर्मा, प्रदीप यति, रामचंद्र सेन, दिनेश व्यास (देवरिया), श्यामलाल सेन, कमलकांत तथा ग्रामवासी और विद्यालय परिवार

स्नेहपूर्ण स्वागत से अभिभूत हुए नव–प्रधानाचार्य
कार्यभार ग्रहण के दौरान नवरतन सेन का तिलक, माल्यार्पण, साफा तथा केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने नए प्रधानाचार्य के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।