Home latest फागोत्सव के दौरान बजे चंग, जमा रंग, थिरके कदम

फागोत्सव के दौरान बजे चंग, जमा रंग, थिरके कदम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़, सांसद तिवाड़ी, मंजू शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भी चंग पर दी थाप

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित फागोत्सव में आज होली का रंग खूब जमा। एक ओर जहां शेखावाटी के प्रसिद्ध चंग मंड़लियों ने अपने मंत्रमुग्ध प्रस्तुतियां दी, वहीं दूसरी ओर होली के इस रंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, जितेंद्र गोठवाल, उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भी चंग पर थाप देकर रंग जमाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। फागोत्सव न केवल राजनीतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास रहा। इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राठौड़ ने प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। फागोत्सव के दौरान गणपति वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम विभिन्न लोक गीतों से होता हुआ देशभक्ति पर समाप्त हुआ। चंग के थाप और बांसुरी के स्वर के बीच लोक गीतों के फुटे स्वरों ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने ”बालम छोटो सो…” गीत गाकर कलाकारों की हौंसला अफजाई की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी चंग टोली का स्वागत सत्कार किया और उनकी पीठ थपथपाई।

फागोत्सव कार्यक्रम संयोजक विक्रम सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और फतेहपुर शेखावाटी की चंग मंड़लियों ने होली के गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम संचालन भाजपा प्रवक्ता केके जानू ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, मिथलेश गौतम, कार्यालय सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, उप महापौर पुनीत कर्नावट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव, राखी राठौड़, नरेंद्र कटारा, सुरेश गर्ग, चेतन राजपुरोहित, डॉ मनीषा सिंह, पार्षद विमल अग्रवाल,भाजपा नेता विष्णु चेतानी, ओमेंद्र चारण, भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत, भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी आकाश शर्मा, जयपुर मीडिया संभाग प्रभारी कपिल गुरदासवानी, प्रीत मिश्रा, जयपुर शहर मीडिया संयोजक शिव चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मीडिया विभाग की टीम मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version