Home latest पीसांगन में नवनियुक्त थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया

पीसांगन में नवनियुक्त थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

लोकेशन – पीसांगन, अजमेर | स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर) – नवनियुक्त थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने शुक्रवार को मांगलियावास थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया। थाने में पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में बेहतरीन कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता मिलकर क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दिनेश चौधरी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत जनहित और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version