Home latest पत्रकारों और साहित्यकारों को किया सम्मानित

पत्रकारों और साहित्यकारों को किया सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।   श्याम राय भटनागर पत्रकारिता शोध संस्थान एवं लास्ट टर्मिनल मीडिया संस्थान की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पिक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इनका  हुआ  सम्मान 

इस अवसर पर पत्रकारिता साहित्य और लेखन के लिए काम करने वाली कई प्रतिभाओं का राज्य स्तरीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिविल लाइंस गोपाल शर्मा थे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार बालमुकुंद ओझा, लक्ष्मण बोलिया, फारूक अफरीदी, आशा पटेल, एलसी भारतीय को स्मृति चिन्ह ,साफा, माला एवं श्रीफल देकर साहित्य शिरोमणि से सम्मानित किया गया।

य़ह  रहे  मौजूद 

इस अवसर पर साहित्यकार नंद भारद्वाज ,वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबेस्तियन, शिक्षाविद सुनील शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव मुकेश चौधरी ने स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने संबोधित करते कहां की पत्रकारिता सुविधा की सड़क नहीं, परेशानी की पगडंडी है और जो इस पगडंडी पर चलता है वही सफल होता है। सत्ता पक्ष कभी भी पत्रकारिता की पक्षधर नहीं रहती है पत्रकारिता को हमेशा संघर्ष करना पड़ता है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक भटनागर ने बताया कि वह लंबे समय से यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं और इसके माध्यम से साहित्यकारों एवं पत्रकारों का हौसला बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पत्रकारों साहित्यकारों और मेहमानों का भी आभार जताया । इससे पूर्व आभास भटनागर ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कवि सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्रभक्ति की अलख  जगाई। कवियों में इकराम राजस्थानी ,बनज कुमार  बनज  ,गोविंद भारद्वाज,ममता मंजुला,  नवनीत राय रुचिर ,जुल्फिकार नसीराबाद ने अपनी काव्य रचनाएं सुनाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version