Home latest पत्रकारों का धरना 11वें दिन जारी 

पत्रकारों का धरना 11वें दिन जारी 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 भरतपुर-चितौड़गढ़ इकाइयों ने संभाली कमान, आज होगा ‘सद्बुद्धि यज्ञ’

जयपुर प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शहीद स्मारक पर पत्रकारों द्वारा चल रहा धरना गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से भरतपुर और चितौड़गढ़ जिला इकाइयों ने संभाली।

धरना दे रहे पत्रकारों का आरोप है कि प्रशासन की आड़ में उनकी आजीविका पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और झूठे मुकदमों के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसी के विरोध में वे लगातार आंदोलनरत हैं।

आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को धरने के 12वें दिन एक विशेष ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सद्बुद्धि की कामना की जाएगी, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पत्रकारों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दें और उचित न्याय सुनिश्चित करें।

धरना स्थल पर बीते 11 दिनों से पत्रकार गर्मी, उमस और बदलते मौसम के बावजूद डटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ में बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे और सामूहिक रूप से आहुति देकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version