Home crime परिवार गया शादी में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर,नगदी...

परिवार गया शादी में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर,नगदी की पार

0

भरतपुर। शहर के भरतपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर छोटे बच्चे की मिट्टी की गुल्लक तक तोड़कर उसमें रखे 30 से 35 हजार रुपये भी ले गए। घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र की सेनी वाली गली, गोपालगढ़ का है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगढ़ निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता सैनी अपने परिवार के साथ गुरुवार को अपनी जेठानी के भाई की शादी में शामिल होने के लिए कोसी कला गई हुई थीं। घर पर उनकी बुजुर्ग सास अकेली थीं, जो बाहर के कमरे में सो रही थीं। देर रात चोरों ने घर के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कमरों की अलमारियों के ताले तोड़ डाले और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

पीड़ित परिवार के अनुसार, करीब ढाई किलो चांदी के जेवरात के साथ सोने के आभूषण भी चोरी हुए हैं। इतना ही नहीं, चोरों ने घर में रखी बच्चे की मिट्टी की गुल्लक भी तोड़ दी और उसमें जमा करीब 30-35 हजार रुपये भी ले गए।

सुबह जब बुजुर्ग महिला की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर के गेट खुले पड़े हैं और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी है।

 

Previous articleभीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version