Home latest पादूकलां में मकान गणना एवं हाउस लिस्टिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

पादूकलां में मकान गणना एवं हाउस लिस्टिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पादूकलां। जनगणना अभियान के तहत क्षेत्र में संचालित मकान गणना एवं हाउस लिस्टिंग (एचएलबी) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों, परिवारों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सफलतापूर्वक संकलन किया गया। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण होने पर विभागीय अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया है।

जनगणना कार्य के पर्यवेक्षक मनोहर सिंह एवं धनाराम ने पादूकलां क्षेत्र का पुनः निरीक्षण कर प्रगणकों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। साथ ही संकलित आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

पर्यवेक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय अभियान है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण तथा संसाधनों का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मकान गणना एवं हाउस लिस्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा संकलित आंकड़ों के परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

धनाराम ने बताया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुनः निरीक्षण के दौरान प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा आगामी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रगणक जयप्रकाश शर्मा, सुशील कुमार बेड़ा, रघुवीर सेन, जय सिंह राठौड़, दीनाराम पाराशरिया, दिनेश वैष्णव, मूलचंद, रामनिवास खंदोलिया, सुनील सेठी, स्नेह शर्मा, बलदेव, नोरत राम बेड़ा, गोपीराम माकड़ तथा रिजर्व प्रगणक जगदीशराम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version