लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को उनियारा न्यायालय परिसर में 75वां संविधान दिवस सादगी एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़े न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व जैसे मूल संवैधानिक आदर्शों के प्रति संकल्प दोहराया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने संविधान निर्माता महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान संविधान की महत्ता, नागरिक अधिकारों, विधिक जागरूकता तथा न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने में विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और विधि के शासन को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बनवारी लाल यादव, गौतम, पवन शर्मा, मनीष गुर्जर, राजाराम चौधरी, प्रतीक जखोतया, हेमंत कुमार जैन, जसकरण मीना, अंकित गोतम, कविश शर्मा, राहुल जैन, सुनिल महावर, नरसी लाल केवट, भवानी सिंह, विजेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, शिवप्रसाद गोतम, भानु, धर्मसिंह, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।