Home latest निर्माणाधीन उपासना टावर का मलबा गिरने से दहशत, प्रशासन से रोक की...

निर्माणाधीन उपासना टावर का मलबा गिरने से दहशत, प्रशासन से रोक की मांग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 मलबा गिरने से दहशत, प्रशासन से रोक की मांग

जयपुर। ए-1 कृष्णा नगर प्रथम, गांधी नगर मोड़ स्थित अरुण कुमावत कैलास टावर के पास बन रही 15 मंजिला उपासना टावर से मलबा गिरने का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन इमारत से अचानक मलबा आसपास के घरों की पार्किंग, बालकनियों और छतों पर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ऊंची इमारत के निर्माण के चलते वे पहले से ही परेशानी झेल रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन निर्माण स्थल से पत्थर और रोड़ी नीचे गिरते रहते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

आज हुई घटना के समय कई घरों में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर और आक्रोश साफ नजर आया।

लोगों की मांग निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। सुरक्षा मानकों की जांच की जाए।जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और आसपास के घरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अनुमति  को लेकर  सवाल 

रियासी इलाके में आखिरकार यह परमिशन नगर निगम जेडीए ने कैसे दी सबसे बड़ा सवाल यह है बताया जा रहा की तीन मंजिला तहखाना है और 12 मंजिल ऊपर है कल बिल्डिंग 15 मंजिल की तैयार हो रही है । आसपास छोटी-छोटी गलियां है कॉलोनी है रियाज इलाका है यदि कभी भूकंप जैसी घटना होती है तो यहां पुरी कॉलोनी के लिए यह बहु मंजिला इमारत खतरनाक साबित हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version