लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन – पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर)।
मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बुधवार को हाईवे पर यातायात अनुशासन को लेकर विशेष कार्रवाई करते हुए निर्धारित लेन में वाहन नहीं चलाने वाले 65 लापरवाह चालकों के 1-1 हजार रुपये के चालान काटे।
थानाधिकारी ने बताया कि कई बार समझाइश और चेतावनी देने के बाद भी चालक लेन अनुशासन का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती पाई गई तो संबंधित चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से लेन अनुशासन का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।
