लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी (बाड़मेर)।
समदड़ी क्षेत्र के नया देवड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक हमीर सिंह भायल, विशिष्ट अतिथि सोहन सिंह भायल और अति विशिष्ट अतिथि समदड़ी प्रधान संतोष जीनगर, जिला परिषद सदस्य चिंणगारी देवी बिश्नोई रही।
परंपरागत स्वागत और विधिवत शुरुआत
-
सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर और तिलक-मोली बांधकर किया।
-
पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के बीच अतिथियों को मंच तक ले जाया गया।
-
मंच पर सभी का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
-
इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
-
बच्चों ने फील्ड मार्च कर सलामी दी और अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

21 टीमों की भागीदारी
सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
उन्होंने विधायक से विद्यालय को प्राथमिक से उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की मांग रखी। इस पर विधायक भायल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्यालय को क्रमोन्नत किया जाएगा और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
खेल के महत्व पर जोर
विधायक हमीर सिंह भायल ने संबोधित करते हुए कहा:
-
खेल जीवन में आगे बढ़ने और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम है।
-
खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
-
हार-जीत खेल का हिस्सा है, खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए।
-
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने का उल्लेख किया और खिलाड़ियों से जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता सोहन सिंह भायल ने कहा कि विद्यार्थी खेलों के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की सीख भी लेते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
मौजूद रहे अधिकारी व गणमान्य
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नग सिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कौशिक, अति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य सिणगारी देवी बिश्नोई, भामाशाह इन्द्रर सिंह बलावत, उप प्रधान शैतान सिंह भाटी, भाजपा मंडल महामंत्री देवेंद्र बोराणा, प्रधानाध्यापक मंजू कुमावत, उत्तम सिंह राजपुरोहित, सहित विद्यालय स्टाफ, टीम प्रभारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनी।