Home education नथावड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता महाअभियान 

नथावड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता महाअभियान 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

छात्र-छात्राओं को कानूनों की दी जानकारी

पादूकलां।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान की अनुपालना में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अरुण कुमार बेरीवाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) एवं सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर संस्थान उ. मा. विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र जुगल सिंह सौंलकी ने बाल विवाह निषेध, मानव तस्करी, जबरन श्रम, बाल श्रम, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम और मानव तस्करी समाज के लिए घातक अपराध हैं, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित करते हैं। ऐसे मामलों की सूचना संबंधित प्राधिकरण को देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, बच्चों से जुड़े कानूनों और संरक्षण उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पालना गृह की अवधारणा, परित्यक्त एवं लावारिस नवजात शिशुओं की सुरक्षा, दत्तक ग्रहण की विधिक प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

अधिकार मित्र ने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया, प्रधानाचार्य मुरलीधर जांगिड़ सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version