लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। ज़िला माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण और निर्विरोध वातावरण में संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने बताया कि चयन प्रक्रिया का संचालन चुनाव पर्यवेक्षक संध्या जी आगीवाल और चुनाव अधिकारी अर्चना बिड़ला के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन और महेश वंदना से हुआ। अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों के साथ किया, जबकि सचिव सोनल माहेश्वरी, स्नेहलता तोषनीवाल, जतन हिंगड़, राखी राठी और अंजू सोमानी ने सभी उपस्थित अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए वीणा मोदी, सचिव पद के लिए विनीता तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए निशा सोनी और संगठन मंत्री पद के लिए नीलम दरगड़ के नाम प्रस्तावित किए गए। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने चारों पदों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित अनेक गणमान्य महिलाएँ एवं नगर की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिले।
