Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरित जोधपुर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट

जोधपुर/। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वट का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया।

शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक श्री अतुल भंसाली भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत प्रदेशभर में मातृ वन की स्थापना की जा रही है। जोधपुर में मातृ वन के माध्यम से लालसागर वन खंड की पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित कर हरित क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version