Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल ने कृषि उपज मंडी समितियों के विकास कार्यों को दी...

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कृषि उपज मंडी समितियों के विकास कार्यों को दी मंजूरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

18.86 करोड़ रुपये की लागत से होंगे मंडी यार्ड, संपर्क सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य

किसानों और व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, मंडियों में आवक बढ़ने से बढ़ेगा राजस्व

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडी समितियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से मंडी यार्ड निर्माण, संपर्क सड़कों का निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के तहत कृषि उपज मंडी समिति सोजत सिटी (पाली), पलसाना एवं श्रीमाधोपुर (सीकर), अनाज मंडी (बीकानेर), मेड़ता सिटी (नागौर) तथा दूदू (जयपुर) में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मंडियों में किसानों और व्यापारियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे कृषि विपणन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

संपर्क सड़कों के निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। बेहतर सड़क संपर्क से परिवहन व्यवस्था सुगम बनेगी और फसलों की आवक में वृद्धि होने की संभावना है।

सरकार का मानना है कि इन विकास कार्यों से किसानों को अपनी उपज के विपणन में आसानी होगी, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा मंडी समितियों के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह निर्णय कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version