लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा एकात्म मानववाद के सिद्धांत का पालन करते हुए न केवल राज्यवासियों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य राज्यों की सहायता के लिए भी तत्पर रहते हैं।
हाल ही में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मदद से पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी जाए।
गंगानगर जिले से भेजी गई राहत सामग्री:
-
दानदाताओं एवं ट्रस्टों के माध्यम से:
-
4,000 राशन किट
-
2,500 तिरपाल
-
2,000 पानी की बोतलें
-
1,000 मेडिकल किट
-
पशुओं के लिए 1,000 चारा बैग और 40 ट्रोली चारा
-
सेना के समन्वय से 4 नावें
-
सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से 15 लाख रूपए और आर्मी कैंप से 11 लाख रूपए की सहायता राशि
-
-
गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा:
-
200 राशन किट
-
1,700 तिरपाल
-
1,000 पानी की बोतलें
-
उपखंडों से भेजी गई राहत सामग्री:
-
पदमपुर उपखंड:
-
2,26,800 रूपए की खाद्य सामग्री
-
1,05,000 रूपए की पानी की बोतलें
-
186 बैग खलचूरी
-
1,50,000 रूपए का चारा
-
1,46,000 रूपए की नगद सहायता
-
-
विजयनगर उपखंड:
-
150 क्विंटल गेंहू
-
2,400 पानी की बोतलें
-
1,000 बिस्किट पैकेट
-
20,000 रूपए की मेडिकल किट एवं दवाइयां
-
-
करणपुर उपखंड:
-
350 क्विंटल गेंहू
-
50 क्विंटल चावल
-
8 क्विंटल दालें
-
45 किलो मसाले
-
12 क्विंटल चीनी
-
75 किलो चायपत्ती
-
35 क्विंटल सरसों तेल
-
4,000 बिस्किट पैकेट
-
5,000 पानी की बोतलें
-
7,000 क्विंटल पशु चारा
-
-
घड़साना उपखंड:
-
60 क्विंटल राशन
-
30 क्विंटल गेंहू का आटा
-
500 मेडिकल किट
-
400 नाश्ता पैकेट
-
300 पेटी पानी की बोतलें
-
-
रायसिंह नगर उपखंड:
-
1,200 फूड पैकेट
-
40 क्विंटल खाद्य सामग्री
-
1,000 मेडिकल किट
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश और प्रेरणा से गंगानगर जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह राहत सामग्री समय पर अतिवृष्टि प्रभावित पंजाब भेजी गई।
