लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
यह भेंट औपचारिक एवं सद्भावनापूर्ण रही, जिसमें आपसी सहयोग और समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।