लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में अग्नि दुखांतिका
प्रत्येक मृतक के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, हादसे पर जताया गहरा दुख
जयपुर ।
राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के ट्रोमा सेंटर में रविवार देर रात हुई अग्नि दुखांतिका ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह दुखद घटना हम सभी को गहराई से व्यथित करती है। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।”
शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।