Home latest मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद। (गौतमशर्मा) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने की।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सीएलजी सदस्य, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने जिले की भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने का आग्रह किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीएलजी एवं शांति समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बैठक में मोहर्रम जुलूस, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की अपील भी की गई। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version