लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मोहम्मद रसीद बने मुस्लिम समाज के सदर, लोगों ने स्वागत कर दी मुबारकबाद
नावां शहर।
शहर के इमाम चौक में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के बाद जुम्मे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के सदर सलीम खान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके पश्चात समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मोहम्मद रसीद पुत्र शेख इकरामुद्दीन को समाज का सदर बनाया गया। समाज में सभी लोगों ने माला पहनाकर नए सदर मोहम्मद रसीद का स्वागत कर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर आसिफ खान खाचरियावास, शौकत खान, हारून खान, राजू सैयद, सिकन्दर खान, यूसुफ खान, हमीद खान, अजीज खान, सद्दाम हुसैन, इरफान खान, इलियास मोहम्मद, आजम अली खान, सद्दाम खान, हनीफ खान, सदीक मनिहार, सिराजुद्दीन कुरैशी, शकील खान, मकबूल खान, जावेद खान सहित सैकड़ों लोगों ने मौजूद रखकर बधाई दी।