Home latest मेड़तिया सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन 

मेड़तिया सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मकराना (प्रदीप कुमार डागा)। मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा मकराना में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर हैदर अली का अभिनंदन किया गया। यह आयोजन उनके वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी परंपरा के अनुसार रंग-बिरंगे साफे पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने हैदर अली की कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद, गय्यूर अहमद, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबीबुर्रहमान, जाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफान चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर हैदर अली ने कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए गर्व का क्षण है और वे भविष्य में भी पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version