Home latest मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा  के निर्देशानुसार आज मनरेगा दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सामाजिक संगठनों एवं मनरेगा मजदूरों के साथ सामूहिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक है।

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत ब्लॉक, मंडल एवं ग्राम चौपाल स्तर से शुरू हुआ संघर्ष आज जिला मुख्यालयों तक पहुँचा। भाजपा सरकारों ने रोजगार देने की संवैधानिक गारंटी वाली योजना को नाम बदलकर, बजट घटाकर और भुगतान में देरी कर श्रमिकों के हक पर सीधा हमला किया है।

धरना-प्रदर्शनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और मनरेगा मजदूरों ने एक स्वर में मांग की कि वीबी-ग्राम रोजगार योजना का नाम बदलकर पुनः मनरेगा किया जाए, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित हो, काम के दिनों में की गई कटौती तत्काल समाप्त की जाए तथा श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बंद किया जाए।

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि यदि मनरेगा को कमजोर करने का यह षड्यंत्र तुरंत बंद नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों पर हमला कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version