Home latest मानखेडा में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

मानखेडा में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर संजीव बंसल
कथा के मुख्य यजमान रामबाबू शर्मा की मौजूदगी में
 कठूमर अलवर ।कथा का वाचन प्रतिदिन 12 बजे से शाम पांच बजे तक  किया जा रहा है। रविवार को कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान अनेक महिला श्रद्धालुओं ने जमकर भजनों पर नृत्य किया।
कार्यक्रम संयोजक यादवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मानखेडा के आर एस इन्टरनेशनल स्कूल के प्रागंण मे आयोजित श्री मदभागवत कथा का वाचन ब्रजधाम लोठावन के वाचक राजेन्द्र कृष्ण उपाध्याय ने कथा वाचन करते हुए कहा कि जब धर्म की हानि होती है, तब तब प्रभु पृथ्वी पर धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रद्धालुओं से सत्य के साथ आचरण करने व सत मार्ग पर चलने का आह्वान किया‌।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version