Home latest मंदिर के दान पात्र पर चोरों का हाथ साफ, एक माह में...

मंदिर के दान पात्र पर चोरों का हाथ साफ, एक माह में दूसरी चोरी से श्रद्धालुओं में रोष

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। ग्राम विधाणी स्थित श्रीगोपाल सागर आश्रम में रविवार तड़के चोरों ने मंदिर के दान पात्रों से नकदी चोरी कर ली। चोर आश्रम में बने चार कुंजों के ताले तोड़कर दान पात्रों तक पहुंचे और उनमें रखी नकदी ले गए। एक ही मंदिर में लगातार चोरी की वारदातों से श्रद्धालुओं में भारी रोष है।

आश्रम के सरजू बिहारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आश्रम के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ी है। करीब छह माह में कई बार संदिग्ध लोगों को आसपास से खदेड़ा गया है। रविवार तड़के करीब तीन बजे पुजारी कालूराम आरती करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने परिसर में सो रहे एक अन्य व्यक्ति को जगाया और चोर को ललकारा। इस दौरान चोर अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार कूदकर फरार हो गया।

जांच करने पर चार मंदिरों के दान पात्रों के ताले टूटे मिले और चोर नकदी चोरी करने में सफल रहा। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

एक माह में दूसरी और दो माह में तीसरी चोरी

आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार, इसी मंदिर में एक माह के भीतर यह दूसरी चोरी है, जबकि करीब दो माह में तीसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। इससे श्रद्धालुओं में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने, चोरी की रकम बरामद करने और आश्रम क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

सेवादारों ने पकड़ा था संदिग्ध चोर, पुलिस के हाथ खाली

आश्रम में अगस्त माह के पहले सप्ताह में भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। इसके बाद सेवादारों ने खुद गश्त शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में उसके मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार करने की जानकारी सामने आई। बाद में सेवादारों ने उसे थाना पुलिसjaop के हवाले कर दिया। परिसर की दीवार के पास से एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई थी।

आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके बावजूद चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग सकी। पहले हुई चोरी के मामले में भी पुलिस अब तक चोरों और चोरी गए सामान का पता नहीं लगा सकी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Previous articleअंसल सुशांत सिटी परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version