Home latest महिलाएं धरती आकाश जल हर जगह बजा रही है अपना डंका- सांसद...

महिलाएं धरती आकाश जल हर जगह बजा रही है अपना डंका- सांसद मंजू शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में ”नारी शक्ति सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

जयपुर,।(आर एन सांवरिया)
भारतीय मजदूर संघ की ओर से अंबाबाडी स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में संघ के 70वें वर्ष में प्रवेश एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज धरती, आकाश, जल सभी क्षेत्रों में अपना डंका बजा रही हैं। महिलाओं को अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाने के लिए राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए।


संघ प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” में प्रदेशभर से हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए संघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नीता चौबे ने संघ की भूमिका प्रस्तुत की। साध्वी सुह्दया दीदी ने कहा कि हिन्दु परिवार भारतीय समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न केवल सामाजिक, धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है बल्कि यह एक भावनात्मक समर्थन और पारिवारिक सम्बन्धों को भी मजबूत करता है। जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर ने समाज के उद्धार में नारी शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला।
संघ के प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर की प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होल्कर सशक्त और कुशल प्रशासक की भूमिका में, अपने प्रांत की समृद्धि के लिए लागू योजनाओं में न्याय व्यवस्था, धर्मयुक्त आचरण और सामाजिक शांति की पक्षधर रहते हुए अन्याय के खिलाफ हमेशा स्वयं आगे बढ़कर खड़ी रहती थी।


मेरठ विश्व विद्यालय में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना प्रिय ने कहा कि भारत में महिलाओं की भूमिका को भारतीय समाज की रीढ मानते हुए उन्हें परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश मंत्री पार्वती भगौरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूथला द्वारा फागोत्सव में होली गीत तथा फूलों की होली आयोजित कर सभी मातृशक्ति, आंन्गतुकों को होली के रस से सराबोर किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर, जिला मंत्री महेंद्र सैनी ने संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों तथा राजस्थान के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version