Home education महर्षि कश्यप महाविद्यालय में मनाई महाराणा प्रताप जयंती

महर्षि कश्यप महाविद्यालय में मनाई महाराणा प्रताप जयंती

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

वीरता और राष्ट्रभक्ति पर हुई विचार गोष्ठी

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।
महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में महाराणा प्रताप जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने की। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के उप निदेशक आदित्य कश्यप ने महाराणा प्रताप के जीवन, वीरता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमानी जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की आन-बान-शान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया और मुगलों के साथ कभी समझौता नहीं किया। साथ ही उनके शौर्य और त्याग की गाथाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. पी.आर. मीणा, प्रबंध निदेशक राजेन्द्र मेहरा, उपाचार्य अजय कुमार सिंह, सहायक आचार्य विकास देवतवाल, परीक्षा प्रभारी विजय लक्ष्मी शर्मा, परमानंद मेहरा, लक्ष्मी मेहरा, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, नीरज कुमार, अंकित चौधरी, लोकेश मीणा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version