लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोसल (सीकर), ओम प्रकाश सैनी: लोसल कस्बे में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन दीपदान महायज्ञ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर करणी माता धाम पालवास के संत चंद्रमा दास ने कहा कि गायत्री माता की पूजा और महायज्ञ से पाप नष्ट होते हैं। उन्होंने समाज को सनातन धर्म से जोड़ने और धार्मिक मूल्य बनाए रखने पर जोर दिया।
गायत्री परिवार के विद्वानों ने समाज में फैली बुराइयों के निवारण, राष्ट्र निर्माण, नारी सशक्तिकरण और दहेज प्रथा जैसी चुनौतियों पर प्रवचन दिए। 51 कुंडीय महायज्ञ में देश की खुशहाली, बुराइयों का अंत और विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गई।
दीपदान महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री राम गौशाला के संस्थापक संत दर्शन दास महाराज और बोदलासी धाम के संत पंचम नाथ महाराज भी शामिल हुए। महायज्ञ के दौरान संतों का माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
गुरुवार को महायज्ञ का समापन होगा, इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।