Home latest लायंस क्लब सीकर क्राउन ने लगाया निःशुल्क बीएमडी कैंप

लायंस क्लब सीकर क्राउन ने लगाया निःशुल्क बीएमडी कैंप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मानव सेवा में समर्पण: 

योगेश ऋषिका 

सीकर। लायंस क्लब सीकर क्राउन द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ लायन एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. युसूफ अली देवड़ा के क्लीनिक पर आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) से ग्रसित 77 मरीजों की जांच कर उन्हें लाभान्वित किया गया।

गौरतलब है कि क्लब के मासिक सेवा कार्यों में से एक सेवा कार्य की जिम्मेदारी डॉ. युसूफ अली देवड़ा ने स्वेच्छा से ली हुई है, जिसे वे पूरी लगन और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उनके इस समर्पण भाव को देखते हुए आयोजित शिविर में उन्होंने अपने क्लीनिक की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं और मरीजों के उपचार व परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित मरीजों के लिए यह शिविर काफी लाभदायक साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी हड्डियों के घनत्व की जांच करवाई और विशेषज्ञों से आवश्यक सलाह प्राप्त की।

इस आयोजन में क्लब के अध्यक्ष लायन अंशु सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। शिविर में एमजेएफ लायन डॉ. युसूफ अली देवड़ा, लायन योगिता सैनी, लायन मुकेश सैनी और लायन मनोज गोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

क्लब की सचिव लायन सरोज सैनी ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने डॉ. युसूफ अली देवड़ा के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version